Sat Nov 15 20258 months ago
जनपद रुद्रप्रयाग में तांबे का बड़ा भंडार मिलने की संभावना
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूगर्भ विज्ञान टीम को रुद्रप्रयाग जिले के धनपुर-सिदौली क्षेत्र में तांबे के बड़े भंडार के संकेत मिले हैं। फिलहाल टीम ने कई स्थानों से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं और यदि रिपोर्टें पुष्टि करती हैं तो यह खोज उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और खनिज नीति के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।