Sat Feb 05 20225 years ago
जनपद टिहरी पुलिस को मिले 04 हाईवे पेट्रोल वाहन।
हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को दिनांक 04.02.2022 को पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया गया। जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या को लेकर वाहनों की उपलब्धता कम होने के कारण हाईवे पेट्रोल में नियुक्त 04 वाहनों में से 02 वाहन पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या संबंधी अतिरिक्त कार्य भी करेंगे।