Tue Jan 21 2025a year ago
जंगल में फंसे 03 ट्रेकर्स को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
जनपद रुद्रप्रयाग के चोपता-देवरियाताल ट्रेक पर जंगल में 03 ट्रेकर्स फंस गये थे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 किमी पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया। एक घायल ट्रैकर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया। अन्य 02 ट्रेकर्स को डीडीआरएफ और वन विभाग की टीम की सहायता से सुरक्षित नीचे लाया गया।
