चोपता मण्डल मार्ग पर वाहन हुआ सड़क हादसे का शिकार
Sun Jun 25 20233 years ago

चोपता मण्डल मार्ग पर वाहन हुआ सड़क हादसे का शिकार

बीते दिन चोपता मण्डल मार्ग पर चोपता से मण्डल की ओर आ रहा एक वाहन टेंपो ट्रैवलर सड़क से लगभग 40 से 50 मीटर नीचे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर फायर स्टेशन गोपेश्वर से फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुँची। वाहन मे कुल 10 यात्री सावर थे। पुलिस द्वारा घायलों को वाहन से निकालकर 108 व प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। जिसमें से 01 घायल को हायर सेन्टर रेफर किया गया।

विज्ञापन (प्रायोजित)