Mon Jan 26 20267 months ago
चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र में मवेशियों पर हमला करने वाला गुलदार पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के गैरसैंण के कुनीगाड़ और मेहलचौरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मवेशियों पर हमले कर दहशत फैलाने वाले गुलदार को वन विभाग ने पकड़ लिया है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम करीब 25 दिनों से रेस्क्यू अभियान और गश्त कर रही थी, ताकि करीब डेढ़ दर्जन मवेशियों को निवाला बनाने वाले गुलदार को पकड़ा जा सके।
