Fri Feb 23 20242 years ago
चकराता में हुआ सीजन का तीसरा हिमपात, शून्य से नीचे पहुंचा पारा
चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई। आधे घंटे तक हुी बर्फबारी के बाद से चकराता पूरी तरह बदल गया है। हर तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आ रही है। बर्फबारी के बाद पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए। चकराता में बर्फबारी के बाद सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। चकराता में सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। बर्फबारी का जहां स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। तो वहीं पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं।
