चंपावत के अमित ने संस्कृत में क्लियर किया यूजीसी नेट की परीक्षा
Tue Oct 22 20242 years ago

चंपावत के अमित ने संस्कृत में क्लियर किया यूजीसी नेट की परीक्षा

चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के इड़ाकोट गांव के मूल निवासी अमित तिवारी ने कड़ी मेहनत से देव भाषा संस्कृत विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वे उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में अध्ययनरत छात्र हैं। अमित तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार वालों को दिया है। अमित की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता और गुरुजन अत्यधिक खुश हैं।

विज्ञापन (प्रायोजित)