Sun Jul 09 20233 years ago
ग्राम पोखरी में पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
जनपद पिथौरागढ़ के विकास खंड गंगोलीहाट के ग्राम पोखरी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू असवाल द्वारा पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पोखरी, बोयल, चिटगल, पाली, अग्रून, ब्यालकतिया आदि ग्रामों के 60 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 100 से अधिक पशुओं हेतु औषधि तथा कीड़े की दवा वितरित की गई।
