Thu Jun 09 2022
4 years ago
ग्राम गुलार में एक ‘बहुद्देशीय शिविर’ का किया गया आयोजन
जनपद अल्मोड़ा में पशु चिकित्साधिकारी, झींपा डॉ. ललित बुधानी द्वारा राजकीय पशुचिकित्सालय, झींपा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुलार में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पशुपालको को विभागीय जानकारी के साथ-साथ पशुधन बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड के विषय में भी जानकारी दी गई। शिविर में कुल 22 पशुपालकों को लाभान्वित करते हुए कुल 52 पशुओं की चिकित्सा, 15 बड़े पशुओं का पशुधन बीमा योजनांतर्गत बीमा किया गया एवं पशुपालकों के 6 केसीसी आवेदन भरे गए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।