Fri Sep 02 20224 years ago
ग्राम गहड़ में पशुधन बीमा कैम्प का किया गया आयोजन
जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी ड़ा. आशुतोष जोशी के दिशा निर्देशों के क्रम में दिनाँक 30.08.2022 को राजकीय पशुचिकित्सालय बड़ियारगढ़ ब्लॉक कीर्तीनगर द्वारा ग्राम गहड़ में पशुधन बीमा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कुल 26 पशुओं का बीमा किया गया। कैम्प में पशुचिकित्साधिकारी बड़ियारगढ़ डॉ सूरज बलोनी, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री बलराम बहुगुणा एवं 36 पशुपालक उपस्थित रहे।