Wed Jun 29 2022
3 years ago
ग्राम उदयपुर में पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का किया गया आयोजन
बीते दिन दिनाँक 28.06.2022 को मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा डॉ उदय शंकर महोदय के दिशा निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, स्याल्दे डॉ. देवेन्द्र सिंह मर्तोलिया के कुशल नेतृत्व में राजकीय पशुचिकित्सालय, स्याल्दे (अल्मोड़ा) के अंतर्गत आने वाले ग्राम उदयपुर में पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 58 पशुपालक लाभान्वित हुए व कुल 60 पशुओं की चिकित्सा की गयी। 13 बड़े पशुओं का बीमा भी किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।