Fri Aug 08 2025a year ago
गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियां तेज, 19 अगस्त से होगा आयोजन
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। सड़क, बिजली, पानी, संचार और ठहरने की व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर की जा रही हैं। बरसात को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा से जुड़े अतिरिक्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।