Tue Feb 21 20234 years ago
गाय के बछड़े को फायर सर्विस यूनिट ने किया रेस्क्यू
पुलिस लाइन फैमिली क्वार्टर पौड़ी के निकट पुलिस को सूचना मिली कि एक गाय का बछड़ा पानी के खाली टैंक में गिरा है। मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट द्वारा अन्य पुलिस लाइन कर्मियों के साथ मिलकर बछड़े को कंबल की सहायता से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
