गंगोलीहाट में तेंदुए ने दो साल के बच्चे को बनाया शिकार
Wed Nov 01 20233 years ago

गंगोलीहाट में तेंदुए ने दो साल के बच्चे को बनाया शिकार

पिथौरागढ़ में एक दो साल के मासूम को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक कोठेरा गांव में दो साल तीन महीने का अंशु अपने ननिहाल में रह रहा था। शाम को बच्चा अपने आंगन में ही खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन (प्रायोजित)