Tue Feb 27 20243 years ago
गंगाजल लेने गंगोत्री धाम पहुंच रहे कांवड़िये
2024 में फाल्गुन की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुथर्दशी आठ मार्च को मनाई जाएगी। जिसके लिए डाक कांवड़िए बर्फबारी के बीच गंगोत्री धाम में गंगाजल भरने के लिए पहुंचे रहे हैं। जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित संतोष सेमवाल का कहना है कि रोजाना उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित और दिल्ली से शिवभक्त गंगोत्री धाम पहुंचे रहे हैं। यहां पर विशेष पूजा-अर्चना कर कांवड़िये गंगाजल भर कर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं।
