Tue Sep 02 2025a year ago
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने ‘‘साथी केंद्र’’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से खटीमा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘साथी केंद्र’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा केंद्र में 80 विद्यार्थियों को ऑफलाइन कोचिंग और मेंटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
