Wed May 31 2023
2 years ago
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला कल्याण विभाग की अधिकारियों के साथ की बैठक
बीते दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून शासकीय आवास पर महिला कल्याण विभाग की विभागीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से अभी तक किये गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की, साथ ही बैठक में अधिकारियों से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, पीएम केयर योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, खुला आश्रय गृह सहित अन्य कई विषयों की प्रगति रिपोर्ट पर जानकारी ली।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें