Thu Jul 27 2023
2 years ago
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक ली
बीते दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद नैनीताल में तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान राज्य अतिथिगृह सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने मानसून सत्र में कब, कहॉ किस प्रकार की आपदा आ सकती है जिसमें जनहानि, जानमाल का खतरे की सम्भावना बनी रहती है, इसके दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें