Tue Jun 06 2023
3 years ago
कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग
एन.सी.ई.आर.टी. सभागार लखनऊ में बीते दिन कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों के साथ परिणाम आधारित शिक्षा की गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति-2020 के बेहतर क्रियान्वयन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा में किये जा रहे अभिनव कार्यों से उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को अवगत कराया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
