Tue Jul 11 2023
2 years ago
कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने बीज बम अभियान सप्ताह 2023 का किया शुभारंभ
बीते दिन कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने यमुना कलोनी स्थित शासकीय आवास पर हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ उत्तरकाशी एवं पर्वतीय विकास शोध केन्द्र श्रीनगर गढ़वाल, तत्व फॉउंडेशन द्वारा आयोजित बीज बम अभियान सप्ताह 2023 का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान मानव एवं वन्य जीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से आम जन की सहभागिता से समूचे प्रदेश में 9 जुलाई से 15 जुलाई तक बीज बम अभियान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें