Mon Oct 23 2023
3 years ago
केदारनाथ पहुंचे प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण के लिए प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार पीके मिश्रा पहुंचे। उन्होंने वायु सेना के हेलिकॉप्टर से वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की। जहां पर जिलाधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया। प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पहुंचते ही क्षेत्र की जानकारी लेना शुरू किया। जिसके बाद उनका परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
