Thu Nov 09 2023
a year ago
केदारनाथ धाम में शुरू हुई बर्फबारी
केदारनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम बिगड़ा और शाम होते-होते बारिश होने लगी। जिसके बाद बर्फबारी भी शुरू हो गई। बर्फबारी देख धाम में मौजूद सैलानियों के चेहरे खिल उठे। बर्फबारी के कारण धाम के आस-पास का नजारा और भी सुंदर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को आंशिक बादल छाए रहने के साथ रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें