Tue Oct 31 2023
3 years ago
कुमार विश्वास ने किए बद्री-केदार के दर्शन
कवि कुमार विश्वास इन दिनों उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लिया। धाम के दर्शनों के बाद उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में आकर खुश हूं। इसके बाद उन्होंने धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की। बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के बाद कुमार विश्वास केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही वो हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना की।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
