करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत
Wed Mar 02 20225 years ago

करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

हरिद्वार में मंगलवार को करंट लगने से सहारनपुर निवासी विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक की मौत पर आशंका व्यक्त करते हुए हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया। और फिर बाद में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया, जिस कारण सड़क में जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन (प्रायोजित)