Fri Jun 03 20224 years ago
कई महिनों से चलने में असमर्थ बैल को दिया गया उपचार
ग्राम टोल बुधानी, विकासखण्ड स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा मे श्री गोविंद सिंह पशुपालक का बैल कई महिनों से सही तरह से चलने मे असमर्थ था। किंतु पशु चिकित्साधिकारी चौखुटिया, डॉ. राम नयन मौर्य द्वारा को पीड़ित बेल की सफलतम सूक्ष्म शल्य चिकित्सा की गयी, जिसके उपरान्त बैल की लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिल पायी व बैल सही तरह से चलने मे समर्थ हो पाया।