Fri Feb 07 20252 years ago
औद्योगिक ईकाईयों की ओर बढती आग पर पाया गया काबू
दिनांक 06 फरवरी 2025 को पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र, उधमसिंहनगर में ल्यूमिनस कंपनी के समीप एवं वी-गार्ड कंपनी के समीप आग लग गयी। सूचना पर पंतनगर फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर औद्योगिक ईकाईयों की ओर बढती आग को कडी मशक्कत के बाद बुझाकर शान्त किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, दोनो औद्योगिक ईकाईयां सुरक्षित है।
