Tue Jun 23 202614 hours ago
ऋषिकेश में सड़क हादसे में शिवपुरी पुलिस चौकी प्रभारी की गई जान
जानकारी के अनुसार, उत्तराखण्ड के ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में शिवपुरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।