Fri May 29 20265 months ago
उत्तराखंड में मानसून के बीच ड्राई स्पेल का अनुमान, किसानों को दी गई अहम सलाह
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस मानसून में करीब 15 दिनों के सूखे अंतराल की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान है, जिससे फसलों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को जल संरक्षण करने और फसलों की नियमित सिंचाई व देखभाल की सलाह दी गई है।