Wed Apr 03 20242 years ago
उत्तराखंड में 24 घंटे मिलेगी फ्री बिजली, पीएम मोदी ने किया ऐलान
पीएम ने रूद्रपुर में कहा कि उत्तराखंड के लोगों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी और इसका बिल भी नहीं आएगा। पीएम ने बताया कि भाजपा सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। जिसके तहत लोग अपने घरों की छतों पर ही सौर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर पाएंगे। पीएम ने कहा कि सौर पैनल लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है।
