Mon Oct 06 2025a year ago
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विजेता टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
