Fri Nov 07 20259 months ago
उत्तराखंड के बागेश्वर में जहरीले मशरूम से परिवार के छह सदस्य बीमार
उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के औलिया गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मरीजों की हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन कुछ दिनों तक उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।