Sat Jun 13 2026a month ago
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की गई जान
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के दारमा घाटी क्षेत्र में एक वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजस्थान का एक परिवार आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर लौट रहा था, तभी धारचुला के पास यह दुर्घटना हुई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।