Tue Feb 27 20243 years ago
उत्तराखंड की मेनका गुंज्याल ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मेनका ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मेनका ने खेलो इंडिया के तहत गुलमर्ग कश्मीर स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड और स्की पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं। जिसके बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है। मेनका के गृह क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि के बाद खुशी का माहौल है।
