Fri Nov 07 20259 months ago
उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर
उत्तर भारत में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां एक ओर हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान तेजी से गिर रहा है, तो वहीं बद्रीनाथ, केदारनाथ और औली बर्फ की परत से ढक गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।