आईटीबीपी के महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट
Fri Sep 08 20233 years ago

आईटीबीपी के महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि आईटीबीपी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा कई आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आईटीबीपी हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के लिए फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में राहत व बचाव अभियानों का संचालन भी करती है जो उत्तराखण्ड जैसे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन (प्रायोजित)