Tue Jul 14 20264 months ago
असम राइफल्स के काफिले को बनाया निशाना, चार जवान घायल, एक शहीद
जानकारी के अनुसार, नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सोमवार को सुखुवी क्षेत्र से दीमापुर लौट रहे असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बम निरोधक दस्ता तथा फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।