Sat Feb 19 20225 years ago
अब उत्तराखण्ड में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की नहीं होगी कोरोना जांच
सरकार ने कोविड गाइडलाइन में लोगों को राहत दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मनोज उप्रेती ने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को सफर करने के बाद जांच के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। लेकिन अब तमाम स्थानों पर कोरोना की जांच को बंद कर दिया गया है।