अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Wed Sep 27 20233 years ago

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गढ़वाल मण्डल के जनपदों में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़कों व अन्य मूलभूत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कों के पैचवर्क (गड्ढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने गढ़वाल मण्डल के जिलाधिकारियों को भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दो महीने का गहन अभियान चलाने की डेडलाइन दी है।

विज्ञापन (प्रायोजित)