अगले चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Mon Sep 11 20233 years ago

अगले चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 11 से 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

विज्ञापन (प्रायोजित)