Tue Jun 09 20265 months ago
अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की अलीशा भंडारी ने जीता स्वर्ण
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की देहरादून निवासी खिलाड़ी अलीशा भंडारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अलीशा और उनकी जोड़ीदार शुभांगी चौधरी ने गर्ल्स डबल्स फाइनल में तमिलनाडु की टीम को हराकर यह मैच अपने नाम किया।