Sat Apr 29 2023
3 years ago
यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक का किया गया आयोजन
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बीते दिन सचिवालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि वाई-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। एक पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमारे पास प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुन्दरता को देश और विदेश तक पहुंचाने का यह सुनहरा अवसर है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
