Wed May 10 2023
3 years ago
पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालु का खोया बैग तलाश कर किया वापस
मध्य प्रदेश से श्री बद्रीनाथ आए श्रद्धालु श्री बृजभूषण द्वारा साकेत तिराहे डयूटी में नियुक्त पुलिस को बताया कि वे मध्य प्रदेश से श्री हरि के दर्शन हेतु बद्रीनाथ आए है परन्तु अपना सामान से भरा बैग किसी दुकान के बाहर रखकर भूल गये है। काफी मशक्कत व पूछताछ के बाद अपर उपनिरीक्षक जितेंद्र जोशी द्वारा उपरोक्त सामान से भरा बैग सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु द्वारा पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्यवाही व कार्यशैली की प्रशंसा कर उनका धन्यवाद किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
