Mon Aug 08 20224 years ago
931 ग्राम अवैध चरस के साथ किया 01 अभियुक्त गिरफ्तार
बीते दिन थाना कपकोट/एस.ओ.जी. बागेश्वर की सयुंक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति-व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना कपकोट/एस.ओ.जी. की सयुंक्त टीम द्वारा खाईबगड़ नये पुल के पास रोड पर से अभियुक्त उमेश कुमार निवासी-लीमा, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 931 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।