राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में किया प्रतिभाग

Wed Dec 27 2023

2 years ago

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में किया प्रतिभाग

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सप्तऋषि आश्रम, सप्त सरोवर हरिद्वार में सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने शताब्दी महासम्मेलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। उन्होंने प्रतिनिधि सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था ने 100 वर्ष के इतिहास में धर्म के प्रचार, शिक्षा के विस्तार, संस्कृति के संरक्षण, समाज के कल्याण और राष्ट्र के उत्थान में अपनी निष्काम सेवायें देते हुए समय-समय पर अपने योगदान से इसे प्रमाणित भी किया है।

समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Uk Stories Logo

यूके स्टोरीज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

यदि आप यूके स्टोरीज का आनंद लेने के लिए एक नए तरीके की तलाश कर रहे हैं, जिसमें बहुत सारी शानदार सामग्री है, और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का एक नया तरीका है, तो यह ऐप नवीनतम समाचारों और घटनाओं के साथ बने रहने का एक सही तरीका है। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अभी डाउनलोड करें!

Get it on Google Play