Mon Jun 19 2023
2 years ago
पूर्णागिरि मंदिर का 100 मीटर का दायरा बना जीरो जोन
चंपावत के प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर के 100 मीटर के दायरे को जीरो जोन बनाया गया है। जीरो जोन बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र के अंतर्गत सिर्फ पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियां ही की जा सकेंगी। मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक धाम में लगातार तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। जिस कारण जाम लगने से लोगों को असुविधा हो रही है। इसी के चलते ये फैसला लिया गया है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
