Thu Jul 07 2022
3 years ago
नदी किनारे फंसी गाय को टिहरी पुलिस ने नदी पार कराकर किया रेस्क्यू
बीते दिन थाना देवप्रयाग को सूचना मिली की एक गाय भागीरथी पुल से 100 फुट नीचे फँसी हुई है। संभवतः यह गाय कहीं से बहकर आई है और अब उसके आने जाने का रास्ता नहीं बन पा रहा है जिस कारण वह 2 दिन से वही पर अटकी है थाना पुलिस एवं जनता के लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आपदा उपकरण रस्सा आदि से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को भागीरथी नदी में रस्सी के द्वारा तैराकर सकुशल पार कराया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें